Wednesday, April 2, 2025
Homeराज्यउत्तर प्रदेशकानपुर में विकास के नाम पर क्यूं काटे जा रहे हरे पेड़

कानपुर में विकास के नाम पर क्यूं काटे जा रहे हरे पेड़

बृजेंद्र स्वरूप पार्क स्थित टीएसएच स्टेडियम के अंदर उजाडे गए हरे पेड
-भाजपा नेता हर्षित श्रीवास्तव की अगुवाई में पहुंचे स्थानीय लोग
-कमिश्नर सहित अन्य विभागों में हुई शिकायत

मुख्य संवाददाता, स्वराज इंडिया
कानपुर।

पूरा उत्तर भारत जहां भीषण गर्मी और लू से बेहाल है और सैकडों लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं पेड लगाने और बचाने के लिए सोशल मीडिया और अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में बडी बडी बातें हो रही हो। कानुपर के बृजेंद्र स्वरूप पार्क स्थित टीएसएच में विकास कार्य के नाम पर हरे भरे पेड काटे जा रहे हैं। सूचना पर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। भाजपा नेता हर्षित श्रीवास्तव के साथ दर्जनों लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस भी पहुंची लेकिन तमाम दलीलें देकर मामला खत्म कर दिया लेकिन सबसे बडा सवाल यह है कि यह हरे पेड काटे जाने से पहले क्यों नहीं मंथन किया गया।


कानपुर महानगर में इसबार गर्मियों का तापमान आसमान छूता जा रहा है। इसके बाद भी सरकारी सिस्टम उदासीन है। पेड लगाने पर फोकस कम। पेड काटने और हटाने को ही विकास मानकर अधिकारी दिन रात जुटे हुए हैं। शहर के बीचोबीच बृजेंद्र स्वरूपपार्क के सामने टीसीएच स्टेडियम का निर्माण किया गया है। पूरे पार्क में निर्माण कर दिया गया है। अब कुछ जगह बची है उसमें अशोक सहित अन्य प्रजाति के पेड लगे हैं। उनको हटाकर खेल मैदान विकसित किया जा रहा है। भाजपा नेता हर्षित श्रीवास्तव ने कहा कि हरे भरे लगातार काटे जा रहे हैं। पार्क में करीब 30 से अधिक पेड काट दिए गए। अधिकारी कमीशन बाजी के चक्कर में शहर की आवोहवा बर्बाद करना चाहते हैं। वहीं, स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि उद्यान विभाग से अनुमति के बाद ही पेड काटे जा रहे हैं लेकिन यह सही है कि इस समय पेड नहीं काटा जाना चाहिए।

कमिश्नर से शिकायत, कार्रवाई की मांग

भाजपा नेता हर्षित श्रीवास्तव और पार्षद अंकित मौर्य सहित अन्य लोग कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। यहां पर पेड काटे जाने को लेकर शिकायती पत्र दिया है। हर्षित श्रीवास्तव ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर धांधली की जा रही है। निर्माण कार्य में लगी एमएचपीएल कंपनी पर्यावरण अधिनियम की धज्जियां उडा रही है। जिस तरह से लगातार पेडों की कटाई सडक, पुल, इमारतें बनाने के नाम पर की जा रही है। उससे आने वाले समय में इंसान का धरती पर रहना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए पेडों की कटाई बिलकुल न की जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!