Friday, August 22, 2025
Homeअरुणाचल प्रदेशArunachal Pradesh में फटा बादल Itanagar में आई तबाही, भयानक मजंर देखकर...

Arunachal Pradesh में फटा बादल Itanagar में आई तबाही, भयानक मजंर देखकर रह जाएंगे दांग…

अरुणाचल प्रदेश में बादल फटने से बाढ़: आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी ने बताया कि रविवार 23 जून को सुबह करीब 10:30 बजे बादल फट गए। इसके कारण ईटानगर और आसपास के क्षेत्रों के कई हिस्सों से भूस्खलन भी स्थिति पैदा हो गई है।

Arunachal Pradesh Cloudburst Flood: पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। यहां की राजधानी ईटानगर में बादल फट गया है। एक साथ बड़ी जलराशि गिरने के कारण यहां बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बादल फटने के कारण ऐसी तबाही हुई हे कि कई घर गिर गए हैं तो कई लोगों के वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मूसलाधार बारिश के कार बाढ़ से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर नदी की तरह पानी बह रहा है। बाढ़ का पानी लोगों के घरों के अंदर घुस गया है।

अरुणाचल प्रदेश: रविवार को ईटानगर में बादल फटने के बाद उत्पन्न बाढ़ जैसी स्थिति का दृश्य। (एएनआई फोटो)आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी ने बताया कि रविवार 23 जून को सुबह करीब 10:30 बजे बादल फट गए। इसके कारण ईटानगर और आसपास के क्षेत्रों के कई हिस्सों से भूस्खलन भी स्थिति पैदा हो गई। एनएच-415 की सड़क नदी बन गई। प्रशासन ने सभी लोगों से नदियों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों को दूर करने का आग्रह किया है। अपील की जाती है कि वह ऐसी जगह पर न जाएं और साथ ही उन्हें सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा जाए ताकि किसी भी तरह के नुकसान से बचा जा सके।

तेज बारिश से हालात खराब

अरुणाचल प्रदेश में पिछले कुछ हफ्तों से लगातार भारी बारिश हो रही है। पिछले दो दिनों में स्थिति में सुधार हुआ भी हुआ था लेकिन रविवार को अचानक बादल फट गया। इसके कारण बाढ़ग्रस्त इलाकों में परेशानी ज्यादा बढ़ गई। जिला प्रशासन ने लोगों के लिए सात निर्दिष्ट स्थानों पर राहत शिविर लगाए हैं जहां लोग रह सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!