
मुख्य संवाददाता, स्वराज इंडिया, कानपुर। एक ओर जहां नगर निगम अपना राजस्व बढाने के लिए अलग-अलग तरीके अपना बढा रहा है। वहीं, संपत्ति अनुभाग में अफसरों एवं बाबुओं की मदद से सरकारी राजस्व को तगडी चोट पहुंचाई जा रही है। शहर के अलग अलग हिस्सों में बनी बारातशालाएं, सामुदायिक केंद्र एवं ग्राउंड पर कब्जा करा दिया गया है। इनसे नगर निगम को राजस्व के नाम पर सिर्फ झुनझुना मिल रहा है और अफसर और बिचैलिए अपनी जेब भरकर मालामाल हुए जा रहे हैं।

ताजा प्रकरण जोन-2 का है। तिवारीपुर में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के पिता रामऔतार महाना के नाम पर से भव्य बारातशाला का निर्माण किया गया है। इसमें नगर निगम के द्वारा करीब दो करोड रूप्ए खर्च करके दो मंजिला इमारत, फ्रंट लाॅन का निर्माण करवाया गया है। नगर निगम की विभागीय रिपोर्ट में कहा गया है कि इसमें क्षेत्रीय पार्षद का अवैध कब्जा है और उनके द्वारा ही संचालन किया जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बार की बुकिंग के लिए 40 हजार रूप्ए से अधिक धनराशि की वसूली जा रही है लेकिन नगर निगम की कोई रसीद नहीं दी जाती है। नगर निगम से बारातशाला का संचालन भी किसी को नहीं दिया गया है, इसके बाद भी बुकिंग का पैसा कहां जा रहा है। इसका जवाब नगर निगम के अधिकारी दे सकते हैं। वहीं, इस संबंध में पार्षद कैलाश पांडेय से संपर्क किया गया तो उन्होने बताया कि महाना जी के प्रयासों के द्वारा बारातशाला का निर्माण किया गया है, यह जमीन श्रम विभाग की बताई गई है। अभी भी निर्माण कार्य चल रहा है, मेरे द्वारा कब्जे की बात गलत है, मै नगर निगम के अधिकारियों से बात करूंगा।
वहीं, जोन-2 के जोनल अधिकारी और संपत्ति अनुभाग के प्रभारी अनिरूद्ध सिंह ने संपत्ति अनुभाग में बाहरी लोगों को हटा दिया गया है। वहीं, बताया कि तिवारीपुर की बारातशाला में कब्जे की जानकारी नहीं है।
इन बारातशालाओं में भी कब्जा
जोन-2 के अंतर्गत तिवारीपुर में सामुदायिक केंद्र ग्राउंड फलोर तक निर्मित है। यहां पर छोटे परिवारिक कार्यक्रम होते हैं। इसमें सीडीएस अध्यक्ष आशा सिंह का कब्जा बताया गया है। घाउखेडा में सामुदायिक केंद्र ग्राउंड फलोर तक निर्मित है लेकिन भवन जर्जर हो चुका है। इसमें राजेश निषाद कब्जा किए हुए हैं। हरिजनबस्ती चकेरी गांव स्थित सामुदायिक केंद्र में आंगनबाडी संचालित हो रहा है। सहदुल्लापुर सामुदायिक केंद्र में आंगनबाडी चल रहा है। गंगागंज सामुदायिक केंद्र में प्राथमिक विद्यालय चल रहा है। शिवकटरा और बूढपुर मछरिया के सामुदायिक केंद्र में प्राथमिक विद्यालय चल रहा है। पशपतिनगर सामुदायिक केंद्र में भी अवैध कब्जा है। इसी तरह से अन्य जोन में भी कब्जे हैं।