Wednesday, May 21, 2025
Homeराज्यउत्तर प्रदेश"हाथ में संविधान की प्रति लेकर प्रियंका गांधी ने ली शपथ, कांग्रेसियों...

“हाथ में संविधान की प्रति लेकर प्रियंका गांधी ने ली शपथ, कांग्रेसियों ने मनाई खुशी और बांटी मिठाइयां..

Uttar Pradesh: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के सांसद के रूप में शपथ लेने पर बृहस्पतिवार को प्रदेश मुख्यालय में खुशी मनाई। इस अवसर पर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का लाइव शपथ ग्रहण देखा साथ ही एक दूसरे को मिठाई और लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने पटाखे भी फोड़े। शपथ ग्रहण के दौरान प्रियंका गांधी ने अपने हाथ में संविधान की एक प्रति ले रखी थी।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी, सेवादल राजेश काली, शहर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, शहर अध्यक्ष शहजाद आलम, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, नितांत सिंह, सलमान कादिर, डॉक्टर अयूब सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा केरल की वायनाड सीट से सांसद चुनी गई हैं। इसके साथ ही अभी तक प्रचार तक ही सीमित रहने वाली प्रियंका गांधी के राजनीतिक जीवन का भी आगाज हो गया।

इसके पहले तक वह कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार जरूर करती थीं लेकिन चुनाव नहीं लड़ीं। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भी उनके रायबरेली से चुनाव लड़ने की खबरें थीं लेकिन इस सीट पर राहुल गांधी चुनाव मैदान में उतरे और बड़ी जीत दर्ज की। हालांकि, इस दौरान भी प्रियंका गांधी ने प्रचार की जिम्मेदारी संभाली थी। (प्रियंका गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आशीर्वाद दिया।)

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से कांग्रेस मजबूत होगी। जो कि देश और प्रदेश के लिए अच्छा होगा।

लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय पर खुशी मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता।

लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय पर खुशी मनाते कार्यकर्ता।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!