
Korba Crime: कोरबा के हरदीबाजार थानांतर्गत भिलाईबाजार क्षेत्र से दो लड़कियां लापता हैं। तीन दिन पहले दोनों लड़कियां घर से हरदीबाजार जाने के लिए साइकिल से निकलीं थीं। देर शाम तक घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। दोनों लड़कियों की तलाश की मांग को लेकर परिवार के सदस्य थाना पहुंचे। उन्होंने दोनों लड़कियों की हुलिया, उम्र और नाम-पता के संबंध में पुलिस को बताया। पुलिस लड़कियों की पतासाजी कर रही है। पुलिस और परिवार के सदस्यों को आशंका है कि दोनों लड़कियों को कोई बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया होगा।
जांच में मदद के लिए पुलिस इन लड़कियों के संपर्क में रहने वाली अन्य लड़कियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है ताकि दोनों लड़कियों के दैनिक दिनचर्या के बारे में जानकारी जुटाकर उनकी खोजबीन की जा सके। परिवार की ओर से पुलिस को बताया गया है कि दोनों लड़कियां स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा हैं।