स्वराज इंडिया/ कानपुर देहात
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के भग्गा निवावादा गांव निवासी योगेश तिवारी की शादी वर्ष 2010 में सोनी नाम की युवती से हुई थी, जो शाम्भी बिल्हौर की रहने वाली है। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन रहने लगी। पत्नी बिना बताए कई बार घर से बाहर चली जाती और कई-कई दिनों तक वापस नहीं आती थी। एक बेटा भी हुआ, लेकिन मतभेद बढ़ते गए। पति के टोकने पर सोनी उसे जान से मारने की धमकी तक देने लगी।
गांव में रचाई गई पत्नी की दूसरी शादी
करीब एक माह पहले सोनी अपने प्रेमी विकास, निवासी बेहटा कन्नौज के साथ घर छोड़कर चली गई और उससे विवाह कर लिया। कुछ दिन बाद वह पुनः अपने पति के घर लौट आई। जब योगेश को इस विवाह की जानकारी मिली, तो उसने चौकी तिश्ती पुलिस को सूचना दी और ग्रामीणों को साथ लेकर गांव के ही एक मंदिर में पत्नी सोनी की शादी उसके प्रेमी विकास से धूमधाम से करवा दी। योगेश ने अपने बेटे को भी मां के साथ विदा कर दिया। यह अनोखा और चौंकाने वाला मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।